ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को जिला न्यायधीश सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौध रोपण कर श्रमदान किया गया।

इस अवसर पर जिला न्यायधीश ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरूक  करते हुए लोगों को पर्यावरण सम्बंधित चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग देने की बात कही।

साथ ही बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। राज्य का 70 प्रतिशत हिस्सा वन सम्पदा से परिपूर्ण है।इस दौरान परिसर के आस पास देवदार, बांज आदि के पौध रोपे गए।

साथ ही 8 पर्यावरण मित्रों को जिला न्याधीश द्वारा प्रमाण पत्र आवंटित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रथम अपर जिला न्यायधीश राहुल गर्ग, द्वितीय अपर जिला न्यायधीश विजय लक्ष्मी विहान, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी, सिविल जज तनुजा कश्यप, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका गोयल, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट आईशा फरहीन आदि मौजूद रहे।

Ad

Related News