ख़बर शेयर करें -
  • परेशानियों के काले बादल आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे शराब नीति घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 23 अप्रैल तक फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।                                                                             शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेजे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने ऊपर आई इस आफत  में कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। निचली अदालत ने मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत को 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।               आपको बताते चलें कि सोमवार को राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेजे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत के चलते अब अरविंद केजरीवाल को 23 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में ही रहना पड़ेगा।                                      गौरतलब है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लांड्री के मामले में 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में जब अरविंद केजरीवाल की पेशी हुई थी तो अदालत ने 28 मार्च तक केजरीवाल को ईडी की रिमांड पर भेज दिया था।