ख़बर शेयर करें -

जैसे-जैसे चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ती हुई मतदान का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे आया राम गया राम की परंपरा भी जोर पकड़ती जा रही है नेता गण अपनी अपनी पार्टियों को छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थामने में लगे हैं और अपने समीकरण फिट कर रहे हैं

इसी प्रकार पंजाब के जालंधर से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू तथा जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल ने पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए कहा है कि वह आज के बाद आम आदमी पार्टी की सारी जिम्मेदारियां से त्यागपत्र देने के बाद मुक्त हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। बुधवार को पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के विधायक शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी से अपने आप को अलग कर लिया है।

आपको बता दें कि पार्टी हाई कमान को अपना त्यागपत्र भेजने का हौसला दिखाने के बजाय आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स का सहारा लेते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी है अंगुराल ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डालते हुए लिखा है कि मैं आम आदमी पार्टी में आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारियां से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं विधायक ने लिखा है कि वह थोड़ी देर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और बीजेपी की सदस्यता हासिल करने के लिए वह देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू भी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

वही दूसरी ओर जालंधर में आप कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूराल पर पार्टी से गद्दारी का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका