ख़बर शेयर करें -

हरियाणा/दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में जजपा के सिर पर विरोध का ठीकरा फोड़ते हुए मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र के बाद ओबीसी से आने वाले नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री घोषित किया है।
2002 से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले नायब सिंह सैनी फिलहाल में कुरुक्षेत्र से सांसद हैं 25 जनवरी 1970 को अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव में सैनी परिवार में जन्म लेने वाले नायब सिंह सैनी ने 2002 से छात्र राजनीति से पदार्पण किया तत्पश्चात अनेकों पदों पर संगठन की सेवा करने के साथ‌ ही विधायक चुने के जाने के बाद आज वर्तमान में कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं किंतु नए घटनाक्रम के चलते उनको हरियाणा के मुख्यमंत्री पद का ताज पहना दिया गया है और संभवत मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा का टिकट मिल सकता है।
भाजपा की इस चाल से विरोधियों के आगे चुनौती खड़ी हो गई है और वे इसका तोड़ ढूंढने की तलाश में है।

फोटो–साभार गूगल