ख़बर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के तिलवारा में स्थित महात्मा गांधी स्मारक में आज 75 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया गया जिससे लोगों में बड़ा उत्साह खुशी का माहौल है

जबलपुर के तिलवारा स्थित महात्मा गांधी स्मारक में भारत की आन बान शान देशभक्ति और देश प्रेम का प्रतीक 75 फीट ऊंचा तिरंगा नगर निगम जबलपुर द्वारा तिरंगा स्थापित किया गया ।

आपको बता दें कि आज रविवार की दोपहर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तिरंगे झंडे का लोकार्पण किया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि यह तिरंगा मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा है जो आज जबलपुर में स्थापित किया गया है। लहराता हुआ यह तिरंगा हमेशा देश और प्रदेश की जनता को देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता रहेगा।