ख़बर शेयर करें -

कृपया ध्यान दें रेलवे प्रशासन द्वारा अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन के कारण कुछ गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं जिनका विवरण निम्नवत है :–

बरेली पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जानकारी दी गई है कि रेलवे प्रशासन द्वारा अम्बाला मंडल के शम्भू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर निम्नवत किया जायेगा:-

-काठगोदाम से 30 अप्रैल,2024 को चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

-लालकुआं से 30 अप्रैल,2024 को चलने वाली 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।

अमृतसर से 01 मई,2024 को चलने वाली 15015 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला-के रास्ते चलाई जायेगी।